मंडी में 13.2 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार:पठानकोट-मंडी हाइवे पर नाकेबंदी के दौरान पकड़ा; HRTC बस में सफर कर रहा था

हिमाचल की छोटी काशी मंडी में चिट्टा तस्कर के खिलाफ पुलिस के विशेष अभियान में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) मंडी को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। SIU ने गुरुवार देर रात बस में नशे की खेप लेकर मंडी आ रहे 28 वर्षीय तस्कर से 13.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया और युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, SIU टीम ने बीती रात को मंडी-पठानकोट हाइवे पर बिजणी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पालमपुर से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस नंबर एचपी-63सी-4825 की जब जांच की गई तो पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान आरोपी शिवम (28) पुत्र बृज लाल निवासी रामनगर अप्पर मंगवाई टारना मंडी के कब्जे से 13.2 ग्राम हेरोइन मिला। SIU के इन जवानों ने पकड़ा चिट्‌टा SIU इंचार्ज गगनदीप सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल चंदन, कांस्टेबल पवन और कांस्टेबल ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। SIU टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को पुलिस थाना सदर मंडी को सुपुर्द कर दिया है। SP बोली- एसआईयू ने गिरफ्तार किया तस्कर SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस की विशेष एसआईयू टीम ने सदर पुलिस थाना के बिजणी में एक आरोपी से चिट्‌टा बरामद किया है।आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशे को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चला रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *