मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी को दिलाई शपथ:जिला अधिवेशन में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

झालावाड़ में राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का प्रथम जिला अधिवेशन शनिवार को संकल्प सैनिक स्कूल, कोटा रोड पर आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्षों को शपथ दिलाई गई और सेवानिवृत्त मंत्रालयिक अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। इसमें झालावाड़ जिले सहित कोटा, बारां, बूंदी, जालौर, जयपुर, राजसमंद, सवाई माधोपुर, दौसा, सीकर, चूरू, चित्तौड़गढ़ जैसे विभिन्न जिलों और डग व मनोहरथाना जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से 1000 से अधिक मंत्रालयिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। अधिवेशन में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुनील मोदी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह राजावत और प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक गुप्ता सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने अधिवेशन की अध्यक्षता की। मनोहरथाना विधायक गोविंद प्रसाद रानीपुरिया मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन, जिला मंत्री प्रकाश वर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता ओम नागर शामिल थे। जिलाध्यक्ष स्वप्निल सहाय भटनागर और संभाग अध्यक्ष रामजीलाल मीणा ने बताया कि अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्षों को शपथ दिलाई गई और सेवानिवृत्त मंत्रालयिक अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों में राधेश्याम सालोदिया (महासचिव), सुमित डोई (कोषाध्यक्ष), शुभम वर्मा (कार्यकारी सदस्य), देवेंद्र मीणा और गिरजेश मीणा (मीडिया प्रभारी) सहित कई कार्यकारी सदस्यों की घोषणा की गई। प्रदेश महामंत्री सुनील मोदी ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बजट 2026-27 में मंत्रालयिक कर्मचारियों से संबंधित सरकार को दिए जा रहे सुझावों की जानकारी भी दी। मुख्य अतिथि विधायक गोविंद प्रसाद रानीपुरिया और अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में मंत्रालयिक कर्मचारियों को राजस्थान सरकार की रीढ़ बताया। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री तक अनुशंसा सहित पहुंचाकर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जितेंद्र सिंह हाड़ा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *