मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी:धमतरी में 6 साल बाद एक आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित से सहायक विधि काउंसलर पद पर भर्ती कराने का झूठा वादा कर करीब 5 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित द्वारा बार-बार पूछने पर भी जब नौकरी नहीं मिली और पैसे वापस नहीं हुए, तब जाकर मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में 6 साल बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरा आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। ऐसे की गई ठगी जानकारी के अनुसार, पीड़ित राकेश देवांगन (41 वर्ष) कुरूद थाना का रहने वाला है। राकेश की मुलाकात गरियाबंद के छुरा निवासी आरोपी चंद्रकांत सिन्हा (उम्र 36 वर्ष) से हुई। उसने राकेश को बताया कि उसकी मंत्रालय में ऊंची पहुंच है। उसने राकेश को सहायक विधि काउंसलर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में आरोपी ने पीड़ित से 5 लाख रुपये मांगे। राकेश ने विश्वास कर 4.93 लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में दे दिए। पैसों से खरीदा फोन, बाकी खर्च किया मौज-मस्ती में पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगे गए पैसों से उसने एक एंड्रॉइड मोबाइल खरीदा और बाकी रकम खाने-पीने में उड़ा दी। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और 10 हजार रुपये जब्त किए हैं। कई लोगों से की थी ठगी जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चंद्रकांत सिन्हा पहले मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर 2010 से 2018 तक कार्यरत रह चुका है। इसी का फायदा उठाकर वह खुद को अब भी मंत्रालय से जुड़ा बताता था और लोगों को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी चंद्रकांत सिन्हा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *