मंत्री का बीजेपी प्रधान को नसीहत-ज्यादा बचपना नहीं करें:गहलोत को जवाब में कहा-रिफाइनरी पर राजनीति नहीं करनी चाहिए

राजनीतिक माहौल के बीच वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने बड़ा बयान दिया। गुड़ामालानी एसडीएम द्वारा प्रधान को इस्तीफा देने की बात पर कहा-जनप्रतिनिधियों को बचकानी हरकतों से बचना चाहिए और धीर-गंभीरता से शासन चलाना चाहिए। वहीं, गहलोत के रिफाइनरी के ट्वीट पर कहा-इस पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह देश के युवाओं से जुड़ा मुद्दा है। दरअसल, बालोतरा शहर के समदड़ी रोड स्थित संत श्री राजाराम छात्रावास में नवनिर्मित राजेश्वर भगवान के मंदिर का तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को मंत्री के.के. विश्नोई पहुंचे थे। समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मंत्री जोगाराम पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, साध्वी भगवती बाई, महंत दयाराम महाराज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व संत शामिल हुए। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, कलश स्थापना और वैदिक मंत्रोच्चार से मूर्ति स्थापना की गई। ‘रिफाइनरी मुद्दा युवाओं और देश के भविष्य से जुड़ा’ मंत्री विश्नोई ने अशोक गहलोत द्वारा रिफाइनरी शुरू करने पर किए गए ट्वीट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-इतने बड़े और महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह देश के युवाओं और भविष्य से जुड़ा विषय है। रिफाइनरी परियोजना में एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश हुआ है, जो प्रदेश के विकास और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण है। ‘कांग्रेस ने सिर्फ एक पत्थर लगाया, बीजेपी ने काम किया’ मंत्री विश्नोई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय रिफाइनरी के नाम पर सिर्फ नींव का पत्थर लगाया गया, जबकि पिछली वसुंधरा राजे सरकार ने इसे आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा-कांग्रेस के रखे पत्थर को कुछ लोग उठा ही ले जाते, उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया। मोदी सरकार ने अल्प समय में अति आधुनिक रिफाइनरी बनाकर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है, जो अमृतसर, पचपदरा और जामनगर से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। जनप्रतिनिधियों के व्यवहार पर सलाह एसडीएम की ओर से बीजेपी प्रधान से इस्तीफा मांगने के मामले पर मंत्री ने कहा कि वे इस बारे में जानकारी लेकर जवाब देंगे, लेकिन साथ ही कहा-कई बार जनप्रतिनिधि स्वयं बचपना कर बैठते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। शासन धीर गंभीरता से चलाया जाता है। दरअसल, गुड़ामालानी एसडीएम केशव कुमार मीना और भाजपा प्रधान बिजलाराम चौहान के बीच शुक्रवार को बहस हो गई। प्रधान ने कहा- मेरी पंचायत समिति में कोई सुनता नहीं है। वहां पर चमचे और एजेंट बैठा रखे हैं। एसडीएम ने कहा- आप इस्तीफा क्यूं नहीं देते हो। …….. संबंधित ये खबर भी पढ़ें… SDM और भाजपा प्रधान में बहस,अफसर बोले-इस्तीफा दे दो:आप कह दोगे चांद लाकर दे दो, मैं कहां से लाऊंगा; प्रधान ने कहा-मेरी कोई नहीं सुनता बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी एसडीएम केशव कुमार मीना और भाजपा प्रधान बिजलाराम चौहान के बीच शुक्रवार को बहस हो गई। प्रधान ने कहा- मेरी पंचायत समिति में कोई सुनता नहीं है। वहां पर चमचे और एजेंट बैठा रखे हैं। एसडीएम ने कहा- आप इस्तीफा क्यूं नहीं देते हो। जो मेरी क्षमता में होगा, वही काम करूंगा। (पढ़े पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *