मंत्री के पड़ोस से 1 मिनट में बाइक चोरी:ऊर्जा मंत्री के ऑफिस में गया था युवक, चोर ले गया बाइक

कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके में बाइक चोरी की वारदात सामने आई है जहां एक युवक ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के पड़ोस से बाइक चुरा कर ले गया। बाइक मलिक की तरफ से जवाहर नगर थाने में शिकायत दी गई है। दी गई शिकायत के अनुसार सकतपुर का रहने वाला प्रकाश किसी काम से ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के ऑफिस गया था। उसने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के मकान की गली में बाइक खड़ी की और खुद ऑफिस में चला गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा तो उसे बाइक नजर नहीं आई। आसपास देखा लेकिन कुछ पता नहीं लगने के बाद जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक युवक बाइक को ले जाता नजर आया। युवक महज एक मिनट के अंदर बाइक का हैंडल तोड़ बाइक को चुरा ले गया। हालांकि इसकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक प्रकाश की तरफ से जवान नगर थाने में शिकायत दी गई है और सीसीटीवी फुटेज सौंपा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *