मंत्री के पीए नितिन सांगवान ने भरा नामांकन:अलवर सरस डेयरी चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, सब डायरेक्टर निर्विरोध बन चुके

अलवर सरस डेयरी के चेयरमैन पद के लिए नितिन सांगवान ने सोमवार सुबह 10 बजे के तुरंत बाद वन राज्यमंत्री संजय शर्मा के साथ जाकर नामांकन जमा करा दिया। डायरेक्टर के चुनाव के बाद 6 अक्टूबर को चेयरमैन् का चुनाव होना है। सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया भवानी तोप चौराहे के पास डेयरी के कार्यालय में शुरू हो गई है। दोपहर 1 बजे तक नामांकन जमा कराने का समय है। इस बीच में दूसरा कोई नामांकन जमा होता है तो चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। वरना नितिन सांगवान का चेयरमैन बनना तय है। 12 डायरेक्टर निर्विरोध बन चुके अलवर सरस डेयरी के सभी 12 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें चार महिला डायरेक्टर चुनी गई हैं। अब पहली बार सरस डेयरी की कमान आईआईटीयन नितिन सांगवान को मिल सकती है। असल में कुल 12 डायरेक्टर में से 4 डायरेक्टर खैरथल-तिजारा जिले से, दो डायरेक्टर कोटपूतली बहरोड़ व शेष 6 डायरेक्टर अलवर जिले से हैं। आईआईटियन नितिन बने डायरेक्टर, चेयरमैन बनने की संभावना:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पीए हैं, अलवर सरस डेयरी चुनाव में सभी 12 डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *