हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर अब जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। धनंजय इससे पहले नागौर डीसीए के अध्यक्ष रहे हैं। चर्चा है कि धनंजय अब जोधपुर के रास्ते RCA (राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन) अध्यक्ष बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद धनंजय सिंह ने कहा- खींवसर और जोधपुर दोनों ही मारवाड़ का हिस्सा है। लोहावट और जोधपुर तो बरसों से मेरी कर्मभूमि है। हमारा उम्मेद हेरिटेज में निवास भी दो-ढाई दशक से है, इसलिए कोई मुझे बाहरी तो बिल्कुल भी नहीं कह सकता है। जोधपुर में चर्चा नागौर से इस्तीफा देने की, नागौर में अब भी पद पर
जोधपुर डीसीए की जानकारी के अनुसार- धनंजय सिंह ने नागौर डीसीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं सूत्रों की मानें तो बुधवार दोपहर तक नागौर डीसीए के रिकॉर्ड में धनंजय सिंह ही अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। धनाडिया और सिंघवी ने दिया था इस्तीफा
जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे वरुण धनाडिया और कोषाध्यक्ष अरिष्ट सिंघवी ने तत्कालीन सचिव पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए 17 जनवरी 2025 को इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद 29 जनवरी 2025 को जोधपुर में एडहॉक कमेटी गठित की गई थी। जानकारों के अनुसार- धनाडिया की धनंजय सिंह से अच्छी दोस्ती है। उनके कहने पर ही धनंजय के जोधपुर डीसीए से अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाले जाने की चर्चा है। जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन में इन्हें मिला पद
जोधपुर में बुधवार को चुनाव अधिकारी रमेशमल मेहता, राजस्थान क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक धर्मवीर सिंह शेखावत, जिला खेल अधिकारी और राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से पर्यवेक्षक भारतलाल गुर्जर की मौजूदगी में सर्वसम्मति से चुनाव हुए। इसमें धनंजय सिंह खींवसर को अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, पूर्व अध्यक्ष रहे वरुण धनाडिया, राजूसिंह राजपुरोहित, निरंजन सिंह राठौड़ और मोईन खान को उपाध्यक्ष, अरिष्ट सिंघवी को सचिव ,भूपेंद्रसिंह भाटी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नागौर डीसीए और आरसीए विवाद या वजह कुछ और…? नागौर डीसीए के अध्यक्ष रहते हुए धनंजय सिंह का अचानक ही जोधपुर डीसीए से अध्यक्ष चुने जाने को लेकर कई तरह की चर्चा है। हालांकि सभी जानकार ये तो मान रहे हैं कि धनंजय अब जोधपुर के रास्ते आरसीए अध्यक्ष बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। सूत्रों का कहना है किएडहॉक कमेटी के संयोजक और बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी, नांदू, खींवसर के बीच खींचतान चल रही है। इसमें कुछ नेता नांदू को नागौर से हटाने की कोशिश में भी जुटे हैं, लेकिन धनंजय के नागौर में रहते हुए उनके लिए यह आसान नहीं था। संभव है कि अब धनंजय के जोधपुर डीसीए से जुड़ जाने के बाद नांदू के खिलाफ नया मोर्चा खुल जाए। ………………………………………………….. आरसीए से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… RCA एडहॉक कमेटी संयोजक बोले-राजस्थान रॉयल्स जीता मैच कैसे हारी?:लखनऊ के खिलाफ मैच पर संदेह; जिसका नाम लाल डायरी में था, वह कुछ भी कर सकता है जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) की 2 रन से हार सवालों के घेरे में है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) एडहॉक कमेटी के संयोजक और बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी ने रविवार रात बयान जारी कर राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन व राज्य खेल परिषद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) RCA में बीजेपी विधायक और मंत्री के बेटे आमने-सामने:धनंजय बोले- सदस्यों से चर्चा नहीं करते; बिहाणी ने कहा-संयोजक नहीं बनाने से पेट में दर्द राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में चुनाव से पहले ही बीजेपी विधायक और स्वास्थ्य मंत्री के बेटे आमने-सामने हो गए हैं। हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह ने एडहॉक कमेटी पर मनमानी, सदस्यों से चर्चा नहीं करने और खिलाड़ियों के सिलेक्शन में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)


