मंत्री के सामने यूजीसी कानून को काला कहा:विदिशा में करणी सेना ने तुलसीराम सिलावट से कहा- सवर्णों के खिलाफ हैं नियम

विदिशा में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के दौरे के दौरान राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा ने यूजीसी कानून का विरोध किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद चौराहे पर मंत्री से मुलाकात कर कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। मंत्री सिलावट मंगलवार को भोपाल से कुरवाई कोटा बैराज के निरीक्षण के लिए जा रहे थे। इस दौरान विदिशा के विवेकानंद चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कटारे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूलमालाएं पहनाईं। इसी स्वागत समारोह के बीच राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी कानून को लेकर नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने मंत्री तुलसी सिलावट से मिलकर इस कानून को स्वर्ण समाज के खिलाफ एकतरफा बताया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। करणी सेवा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूजीसी कानून समाज के हितों के विपरीत है और इससे स्वर्ण समाज में असंतोष बढ़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि कानून वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रदर्शनकारियों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उनकी मांगों को उचित मंच पर रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान करणी सेवा के पदाधिकारी अतुल तिवारी ने मंत्री से आग्रह किया कि संगठन की मांगों को भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार तक पहुंचाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *