मंत्री के िनर्दंेश के बाद भी नहीं लगा स्पीड ब्रेकर

भास्कर न्यूज | पबिया नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांस पहाड़ी में हुई दुर्घटना के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया था। 9 जनवरी को गोविंदपुर साहिबगंज नेशनल हाइवे पर बांस पहाड़ी में हादसे में युवक की मौत के बाद लोगों ने घटनास्थल पर बैरिकेडिंग लगाने की मांग की थी। मंत्री इरफान अंसारी ने घटनास्थल से जिले के संबंधित अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिया था कि उक्त स्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए। जानकारी के अनुसार, जहां यह दुर्घटना हुई थी, वह स्थान काफी घुमावदार मोड़ वाला है, जिससे आगे की स्थिति नहीं देखी जा सकती। तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। मंत्री के निर्देश के बावजूद अब तक स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया गया है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने भी अधिकारियों से संपर्क किया और जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर लगाने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। झिलुवा मुखिया प्रतिनिधि सीताराम बास्की ने कहा कि अब तक स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *