मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 10 दिन की छुट्टी पर:पारिवारिक सदस्य के निधन के चलते कार्यक्रम स्थगित; इस बार नहीं फहराएंगे झंडा

गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सीनियर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार शाम को मंत्रियों की ध्वजारोहण सूची जारी की, जिसमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम कहीं नहीं है। उनके प्रभार वाले धार और सतना जिलों में इस बार कलेक्टर ही तिरंगा फहराएंगे। विजयवर्गीय ने खुद मीडिया को कन्फर्म किया कि वे करीब 10 दिनों के अवकाश पर हैं, इसलिए 26 जनवरी को झंडावंदन नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने छुट्टी की कोई खास वजह नहीं बताई। सूत्रों के मुताबिक, यह निजी कारणों से लिया गया अवकाश है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई वजह सार्वजनिक नहीं की गई। वहीं मंत्री विजयवर्गीय के यहां से एक पत्र भी जारी हुआ है जिसमें लिखा है कि मंत्री के परिवार में किसी का निधन हो गया है, इसलिए सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *