मंत्री खर्रा ने पाली विकास रथों को दिखाई हरी झंडी:बोले- चुनाव के समय किए गए वादों में से 70 प्रतिशत वादे सरकार ने किए पूरे

पाली जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा शुक्रवार को पाली जिले के दौरे पर रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस को संबोधित करे हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से जो वादे किए गए थे उनमें से 70 प्रतिशत वादे दो साल में पूरे कर लिए गए है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद अपनाने, शिक्षा नीति में बदलाव की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से देश सशक्त बनेगा और दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म होगी। युवाओं के स्टार्टअप को सूना
इससे पहले बांगड़ कॉलेज में आयोजित नवाचार प्रायोजित आइ स्टार्ट कार्यक्रम में उन्होंने आई स्टार्टअप करने वाले युवाओं से उनके अनुभव साझा किए और नवाचारों पर राजस्थान सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बांगड़ कॉलेज में चलाए जा रहे आई स्टार्ट रूम का अवलोकन कर स्वच्छता की शपथ दिलाई। विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
पाली के कलेक्ट्रेट परिसर में मंत्री ने विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिससे सरकार की ओर से दो साल में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा सकेे। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एल.एन.मंत्री, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, जिला रोजगार अधिकारी मनीष थोरी, बांगड़ कॉलेज प्राचार्य महेंद्र सिंह, सीओ स्काउट-गाइड गोविन्द मीणा, डिंपल दवे, जन प्रतिनिधि महेंद्र बोहरा, तिलोक चौधरी, नारायण कुमावत, रामकिशोर साबु, देवीलाल मेघवाल, राहुल मेवाड़ा, पंकज चौधरी, सुरेश पंवार सहित सभी विभाग के अधिकारी, स्काउट गाइड सहित कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद वे जयपु रवाना हुए। मंत्री ने 130 स्काउट-गाइड में ड्रेस की वितरित शिविर का आज अनुसूचित जाति जनजाति स्काउट गाइड को प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सहभागिता कर रहे 130 स्काउट गाइड को गणवेश वितरीत की गई। सी.ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने स्काउट गाइड को आमजन को सड़क सुरक्षा जागरूकता के प्रचार प्रसार करने ओर ट्रेफिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया। प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त करने वाले रोवर विशाल का सम्मान किया। एवं 19वी राष्ट्रीय स्काउट जंबूरी में राजस्थान प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के चंद्राज पब्लिक स्कूल सोजत रोड के स्काउट बैंड द्वारा उत्कर्ष प्रदर्शन करने पर प्रधानाचार्य आलोक शर्मा का सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *