मंत्री खुद जिम्मेदार, निजी तस्वीरें दोस्तों से साझा क्यों कीं : शिअद

जालंधर |लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से ठीक पहले अंतरंग तस्वीरें वायरल होने के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। जहां डॉ. रवजोत सिंह ने मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है तो वहीं दूसरी ओर शिअद ने भी आप मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को जालंधर में लोकल बॉडी मंत्री डॉ. रवजोत ने सोशल मीडिया पर शेयर होने वाली फोटो का जवाब दिया। मीडिया से मुखातिब होकर रवजोत ने कहा कि मैं पेशे से डाक्टर हूं और 22 साल से होशियारपुर में प्रैक्टिस करता हूं। लुधियाना उप-चुनाव में प्रचार जिस दिन बंद हुआ, उसी दिन से सोशल मीडिया पर ये फोटो आैर मैसेज प्रचारित किए जा रहे हैं। राजनीति बैडरूम तक पहुंच गई, यह शर्मनाक…आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने अकाली दल पर पलटवार करते हुए पूछा “ पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बारे में अकाली दल का क्या कहना है? अमन ने कहा, मंत्री रवजोत पहले ही इस मामले पर सफाई दे चुके हैं, लेकिन अब राजनीति बेडरूम तक पहुंच गई है, जो शर्मनाक है। बिक्रम सिंह को ऐसी फोटो चुनाव के दो दिन पहले ही क्यों मिलती है?” पटियाला | पूर्व प|ी के साथ कथित अंतरंग तस्वीरें वायरल होने पर शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि इसके लिए वे खुद जिम्मेदार हैं। कलेर ने कहा कि इस पूरे मामले की विस्तृत जांच सीबीआई को सौंप दी जानी चाहिए। जांच से यह भी पता चल सकेगा कि जिस महिला को मंत्री अपनी पूर्व पत्नी बता रहे हैं, उसे मंत्री क्यों बदनाम कर रहे हैं। सीबीआई जांच से यह भी पता चलेगा कि जिस मंत्री ने खुद सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है फिर उन्होंने वह तस्वीरें अपने दोस्त को क्यों भेजीं, जिसने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *