मंत्री गडकरी ने दिया आश्वासन…ओरमांझीं में संशोधित डिजायन पर शीघ्र बनेगा फ्लाईओवर

रांची| केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि रांची-रामगढ़ रोड पर ओरमांझी में संशोधित डिजायन में शीघ्र फ्लाईओवर बनेगा। गुरुवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, दीपक प्रकाश और प्रदीप वर्मा ने मुलाकात कर इस फ्लाईओवर के निर्माण का आग्रह किया। आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि रांची-रामगढ़ पथ पर स्थित ओरमांझी ब्लॉक चौक पर स्थानीय ग्रामीणों एवं दुकानदारों की लंबे समय से मांग थी कि मौजूदा फ्लाईओवर के डिजाइन में संशोधन कर पिलरों को ऊंचा करते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *