मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा:14 लाख अपात्रों के नाम हटाए गए, घर- घर राशन योजना का विस्तार

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, उपभोक्ता संरक्षण, किसान हित व गैस आपूर्ति के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। विभाग द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने विभाग की दो साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा सामने रखा। हितग्राहियों को एसएमएस से दी जा रही राशन की जानकारी मंत्री राजपूत ने बताया कि अपात्र लोगों को राशन बांटने की जांच कर लगातार कार्रवाई हो रही है। 14 लाख नाम हटाए हैं। राजपूत ने कहा कि निजी सरकारी गोदाम मिलाकर पर्याप्त स्टोरेज उपलब्ध है। निजी गोदाम कई बार खाली रह जाते हैं, इसलिए एक्सपर्ट्स के माध्यम से आयोजन करेंगे। उन्हें अन्य उत्पादों के भण्डारण की तरफ डायवर्ट करेंगे। मंत्री के मुताबिक 89 आदिवासी ब्लॉक में घर पर राशन भेजने की सुविधा है, इसको जल्द पूरे प्रदेश में लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रदेश के 5 करोड़ 25 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 22 हजार 800 करोड़ रुपए मूल्य का नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया। राशन वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम लागू किया। हितग्राहियों को एसएमएस से राशन आने व वितरण की जानकारी दी जा रही है। 15 जिलों में राशन दुकान से बेचेंगे किराना: विभाग ने इंदौर में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करके राशन दुकानों से अनाज के अलावा किराना, जनरल स्टोर व ओडीओपी उत्पाद आदि बेचने की शुरुआत की थी। अब सीएम पोषण मार्ट के तहत भोपाल सहित 15 अन्य जिलों में ये योजना लागू होगी, ताकि राशन दुकान संचालकों की आय बढ़े और ग्राहक को एक जगह सब सामान मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *