मंत्री जगत सिंह नेगी ने संघ स्वयंसेवकों पर की टिप्पणी:भाजपा ने की सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग, सड़क पर प्रदर्शन की चेतावनी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल रामपुर ने कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। मंत्री ने कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल रामपुर ने कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। मंत्री ने कथित तौर पर स्वयंसेवकों को “आधी निकर वाले” जैसे शब्दों से संबोधित किया था। भाजपा ने इस टिप्पणी को संघ के लाखों समर्पित स्वयंसेवकों का घोर अपमान बताया है। पार्टी का कहना है कि यह हिमाचल प्रदेश की सामाजिक एकता और राजनीतिक मर्यादा के लिए भी हानिकारक है। भाजपा ने संघ के राष्ट्र निर्माण, आपदा राहत और सामाजिक समरसता में निभाई गई भूमिका का भी उल्लेख किया। भाजपा मंडल रामपुर महामंत्री दिनेश खमराल ने कहा कि एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर आसीन मंत्री जगत सिंह नेगी को ऐसी असंयमित भाषा का प्रयोग करने के बजाय प्रदेश हित में सकारात्मक राजनीति अपनानी चाहिए। पार्टी ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान की गई इन टिप्पणियों से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है और विपक्ष के विधायकों ने भी इसका विरोध किया है। माफी नहीं मांगी तो सड़क पर होगा प्रदर्शन भाजपा मंडल रामपुर ने कांग्रेस सरकार से आग्रह किया है कि मंत्री जगत सिंह नेगी को तत्काल इस बयान पर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी और मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने चेतावनी दी है कि यदि मंत्री ऐसी अभद्र टिप्पणियों से बाज नहीं आते हैं, तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *