मंत्री ने दिए जांच के आदेश:जबलपुर में बन रहे प्रदेश के सबसे बड़े ब्रिज में आईं दरारें

जबलपुर में दमोह नाका से मदनमहल के बीच बन रहे प्रदेश के सबसे बड़े निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर में आई दरारों को लेकर कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। डेढ़ साल से इस ब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसके पेवमेंट में आई दरारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर दो दिन से वायरल हो रही हैं। कांग्रेस के एक्स हैंडल से इसकी तस्वीरें पोस्ट किए जाने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। राकेश सिंह ने विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, ईएनसी कृष्णपाल सिंह राणा, जबलपुर के चीफ इंजीनियर आरएल वर्मा को मौका का निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। तीनों अधिकारी गुरुवार सुबह निर्माणाधीन ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि कमीशन और भ्रष्टाचार की भाजपा सरकार में बड़े कामों में बड़ा घोटाला, सब काम में गड़बड़झाला होता जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *