मंत्री ने दी महिलाओं को फेंकवा देने की धमकी:लखनलाल देवांगन ने कहा था- ज्यादा हेकड़ी मत दिखाओ, कांग्रेस बोली- ये तो महतारियों का अपमान

ज्यादा हेकड़ी दिखाओगे तो पुलिस से फेंकवा देंगे…ये धमकी प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने औरतों को दे डाली। अब कांग्रेस ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। कांग्रेस भाजपा और मंत्री पर महिलाओं का अपमान करने के आरोप लगा रही है। भूपेश बघेल भी इस मामले में सियासी आरोप दाग रहे हैं। मंत्री लखनलाल देवांगन का वायरल वीडियो 12 जनवरी का है। कोरबा में कृषि मंत्री राम विचार नेताम के साथ लखनलाल एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। महिलाओं के एक ग्रुप ने दोनों मंत्रियांे का घेराव कर दिया। ये महिलाएं फ्लोरा मैक्स नाम की कंपनी की धोखाधड़ी की शिकार हुई हैं। बताया जाता है कि कंपनी ने करीब 500 करोड़ की धोखाधड़ी की है। महिलाएं इसी मामले में कार्रवाई की मांग लेकर मंत्रियों का घेराव कर रही थीं।
ये है वीडियो में
मंत्री ने जब देखा कि महिलाएं हटने को राजी नहीं हैं, तो महिलाआंे के करीब गए उन्हांेने कहा कि शासन आप लोगों का सहयोग कर रहा है। लेकिन ज्यादा हेकड़ी दिखाओगे तो पुलिस बुलाकर फेंकवा देंगे। इसके बाद महिलाएं आक्रोशित हो गईं। महिलाओं को मंत्री राम विचार नेताम ने भी कहा कि नेता गिरी से मामला बिगड़ जाएगा। भूपेश बघेेल और कांग्रेस क्या बोली
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में सोशल मीडिया पर लिखा- ठगी करने वाली कंपनियों से भाजपा नेताओं का ही नाम जुड़ता है। इस बार करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी फ़्लोरोमैक्स का उद्घाटन करने में कृषि मंत्री लखनलाल देवांगन का नाम आ रहा है। पिछली बार भी भाजपा सरकार में चिटफंड कंपनियों के कार्यालय का उद्घाटन भाजपा नेताओं ने ही किया था। लूट-खसोट में भागीदारी भाजपा की पहचान बन गई है। कांग्रेस ने लिखा- “‘ज्यादा हेकड़ी दिखाओगे तो पुलिस से बाहर फेंकवा देंगे’ – ये शब्द मंत्री लखनलाल देवांगन के हैं। यह वही मंत्री हैं जिन्होंने चिटफंड कंपनी का उद्घाटन किया, और अब वही कंपनी महिलाओं का पैसा लेकर भाग गई है। अब जब महिलाएं न्याय की मांग करने आईं, तो उन्हें धमकाया जा रहा है। महतारी वंदन का ढोंग, असल में महतारी का अपमान। मंत्री बोले घपला कांग्रेस के समय का, हम कार्रवाई कर रहे
इस विवाद के बाद दैनिक भास्कर से उद्योग मंत्री लखनलाल ने कहा- ये घपला कांग्रेस सरकार के समय का है। हमनें तो इस तरह की कंपनियों पर रोक लगाई है। इस मामले में 12 लोगांे को गिरफ्त्तार किया जा चुका है। आगे भी जांच चल रही है कार्रवाई आगे भी और लोगों पर होगी। अब जानिए कैसे की गई ठगी ?
आरोपी अखिलेश सिंह और उसके अन्य साथी फ्लोरा मैक्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी चला रहे थे, जिसकी मुख्य शाखा कोरबा और दूसरी शाखा चांपा में खोली गई थी। कंपनी ने फर्जी स्कीम बताकर आम लोगों और महिला समूह के सदस्यों से 30-30 हजार रुपए जमा करवाए। बदले में हर सदस्य को हर महीने 2700 रुपए देने का वादा किया। इसके अलावा कंपनी साड़ी, बर्तन, जूते, ज्वेलरी जैसे 35 हजार रुपए का सामान बेचने के लिए देती थी। सामान बेचने के बाद वे फिर से कंपनी में 35 हजार रुपए जमा करवाते थे। इसके बदले में सदस्यों को 35 रुपए कमीशन मिलता था। कंपनी ने महिलाओं के नाम पर बैंक से लोन लिया था, लेकिन जब अनियमितताएं सामने आईं तो पुलिस प्रशासन ने कंपनी को सील कर दिया।

इसी विवाद से जुड़ी खबर पढ़ें
मंत्री नेताम को 500 महिलाओं ने घेरा…VIDEO:कोरबा में पीड़ितों ने कहा-500 करोड़ की ठगी हुई है, रामविचार बोले-नेतागिरी करने से काम नहीं बनेगा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कृषि मंत्री राम विचार नेताम को करीब 500 महिलाओं ने घेर लिया। मंत्री नेताम एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सभी महिलाओं से फ्लोरा मैक्स कंपनी ने करीब 500 करोड़ की धोखाधड़ी की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *