मंत्री ने नरेगा के मजदूर के टिफिन की खाई रोटी:शिक्षा मंत्री ने नरेगा में काम कर रही  महिलाओं से कहा घणी चौकी सांग बनाई री बाई, मारी घरवाली ने भी सिखाओगी के

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का सादगी भरा और जनसरोकारों से जुड़ा अनूठा अंदाज देखने को मिला। भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंत्री दिलावर नरेगा कार्यस्थल पर पहुंचकर वहां काम कर रही महिलाओं के बीच सीधे जमीन पर बैठ गए और योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। मंत्री दिलावर ने महिलाओं से संवाद करते हुए पूछा कि क्या सभी को मुफ्त गेहूं मिल रहा है या नहीं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त शौचालय निर्माण की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की इज्जत और सम्मान के लिए घर-घर इज्जत घर बनवाए हैं, ताकि हर महिला को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके। नरेगा महिलाओं के टिफिन का खाया खाना संवाद के दौरान मंत्री ठेठ देशी अंदाज में बोले अरी बणा, मुंह तो रोटी खाबा आयो छू री रोटी खुआओगी के? इस पर नरेगा महिलाओं ने भी मंत्री को बाजरे की रोटी और आलू-पालक की सब्जी खिलाई। महिलाओं ने गीत गुनगुनाते हुए कहा बाजरा की रोटी खा लो श्याम, चूरमा भूल जावेला गीत गाकर मंत्री को सुनाया और भोजन कराया। मंत्री दिलावर ने नरेगा मजदूरों के बीच जमीन पर बैठकर भोजन किया और पानी पीते हुए मुस्कराकर बोले घणी चौकी सांग बनाई री बाई मारी घरवाली ने भी सिखाओगी के।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *