मंत्री ने 30 महिलाओं को साइकिल बांटी

अंबिकापुर | महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र में 30 महिला हितग्राहियों को साइकिल बांटी। यह कार्यक्रम सुहानी महिला समिति व ऑफिसर्स एसोसिएशन, भटगांव क्षेत्र के सौंजन्य से आयोजित किया गया। इसमें बीरपुर, कसकेला, कसलगिरी, जुड़वानी व शिवसागरपुर ग्राम पंचायतों की महिलाओं को लाभान्वित किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के महाप्रबंधक दिलीप माधवराव बोबड़े ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज के समग्र विकास की मजबूत नींव है। सुहानी महिला समिति की अध्यक्ष वैशाली बोबड़े ने समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समिति की सदस्याएं आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *