मंत्री बोलीं-प्रधानमंत्री का सपना 2036 का ओलिंपिक​​​​​​​ इंडिया होस्ट करें:अलवर सांसद खेल उत्सव में कहा- हर घर का बच्चा ग्राउंड से जुड़े, खेल जीना सिखाते

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि 2036 के ओलिंपिक खेल को इंडिया होस्ट करें। उसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। सरकार चाहती है कि हर घर का बच्चा ग्राउंड से जुड़े। खेल हमें जीवन को जीना सिखाते हैं। खेल में हारना-जीतना, खेल फिटनेस और खेल हमें टाइम मैनेजमेंट और टीम वर्क सिखाता है। खेल राज्य मंत्री शुक्रवार को अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत चल रहे खेलों के आयोजन में माउंट लिटरा जी स्कूल में पहुंचीं। वहां क्रिकेट का फाइनल मैच हुआ। प्रथम विजेता को 1 लाख 51 हजार रुपए और रनरअप को 1 लाख का इनाम दिया। महिला क्रिकेट की विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार दिया गया। 20 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया भाग खेल उत्सव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने कहा- अलवर सांसद खेल उत्सव में 20 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों का भाग लेना बड़ा नंबर है। बहुत से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिला है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सब सांसदों को खेल महोत्सव करने को कहा है। उस पर एक दिन पहले ही मंत्रालय में मीटिंग भी हुई। लेकिन पीएम के बोलने से पहले ही अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने खेल उत्सव अच्छे तरीके से पूरा किया है। खेल हमारे लिए बहुत जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए वापस खेल माहेत्सव पूरे देश में शुरू करना है। ताकि हर घर का बच्चा ग्राउंड में आए। खेल से ही फिटनेस, टाइम मैनेजमेंट, टीम वर्क व हारना-जीतना सीखते हैं। कई बार डिप्रेशन के कारण सुसाइड कर लेते हैं। लेकिन खेल हमें जीवन जीना सिखाता है। अलवर लोकसभा के खिलाडि़यों ने अच्छा खेला है। आगे यही खेल ओलंपिंक तक पहुंचा सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा- मैडल देते समय महिला खिलाड़ियों से बातचीत करने पर पता लगा कि यहां छठी क्लास से लेकर कॉलेज की छात्राओं ने खेल में भाग लिया है, जिससे पता चलता है कि हर उम्र की छात्राएं खेलों में आगे आने लगी है। इस क्रम को बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी व दर्शक पहुंचे। बीजेपी के जिलाध्यक्ष अशेाक गुप्ता, अलवर लोकसभा के समन्वयक संजय नरूका, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, इंद्र यादव, पवन जैन सहित काफी संख्या में पार्टी के नेता व पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *