वित मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद सोमवार राजस्थान के राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने बाड़मेर में प्रेसवार्ता की। मंत्री ने बजट को ज्ञान (GYAN) की अवधारणा पर तैयार किया है। जिसमें जी से गरीब, वाई से युवा, ए से अन्नदाता और एन से नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का बजट है। बजट में मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ एलिमेंट्स, बायो फार्म और इलेक्ट्रॉनिक्स जैस क्षेत्रों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। मंत्री ने मीडिया बातचीत में विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष अपने दस साल के यूपीए कार्यकाल और हमारे कार्यकाल की तुलना कर लें। इससे उनको फर्क अपने आप नजर आ जाएगा। हिंदुस्तान को 11 सालों में विश्व में जो स्थान मिला है। तेज गति से अपनी अर्थव्यवस्था को ग्लोबल रजिस्ट्रेशन में जो स्थान मिल रहा है। लगातार 7 प्रतिशत की इकॉनॉमी को कायम रखना। लगातार देश को आगे बढ़ाना विपक्ष के साथियों के हर सवाल का जवाब है। एयरपोर्ट को लेकर घोषणा हुई थी लेकिन 7-8 साल से लेकिन अभी काम शुरू नहीं हुआ इस सवाल के जवाब में राजस्थान सरकार की ओर से जमीन अवाप्त की प्रक्रिया चल रही है। बहुत ही जल काम भी शुरू होगा। 2014 में बीजेपी की सरकार बनी थी। तब मात्र देश में 74 हवाई अड्डे हुआ करते थे। आज जिसकी संख्या 170 हो चुकी है। विकसित भारत एक परिकल्पना और सपना पीएम मोदी ने संजोया है। साल 2047 तक 800 से 900 एयरपोर्ट बनेंगे। जिलों, छोटे गांव और ढाणियों में हवाई अड्डे बनने जा रहे है। आने वाले समय वक्त बताएगा। किशनगढ़ के अंदर 114 बच्चों को पायलट बना रही है। आने वाले समय में भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर में स्कूल शुरू होने वाले है। रिफाइनरी शुरू होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि अब इंतजार की घड़िया खत्म होने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रिफाइनरी का शुभारंभ किया था। पचपदरा के अंदर अत्याधुनिक रिफाइनरी की शुरूआत कुछ गिनती के दिनों में शुरू होने वाली है। बजट में रेयर अर्थ की बात कही लेकिन सिवाना का सपना अधूरा इस सवाल पर मंत्री ने कहा- रेयर अर्थ की चर्चाएं हुई उसमें कुछ प्रदेशों का नाम जरूर देखने को मिला है। कई बार कॉारिडोर और कई बार हब की चर्चा करते है। आने वाले समय में इस पर भी काम किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष अनत राम विश्नोई, भाजपा नेता दीपक कड़वासरा उपस्थित रहे।


