मंत्री बोले- शराब की प्रीमियम-दुकान खुलेगी तो शौकीन लोग जाएंगे:कांग्रेस बोली- शराबबंदी करने वाली सरकार अब शराब दुकानों की संख्या बढ़ा रही

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ दौरे के दौरान आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। मंत्री ने प्रीमियम शराब दुकानों के बारे में कहा कि अच्छी दुकान खुलने से शौकीन लोग अच्छे से जाएंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि शराब बंदी का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार अब शराब दुकानों की संख्या बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्कूलों की संख्या घट रही है और शराब की दुकान बढ़ रही है। साथ ही शराब की बिक्री से अपराधों में वृद्धि हो रही है। कमरो के अनुसार छत्तीसगढ़ अब अपराध का केंद्र बनता जा रहा है। कांग्रेस ने जताई आपत्ति मंत्री के बयान पर कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कमरो ने याद दिलाया कि जब वह विधायक थे, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय के सामने शराब की बोतल के साथ प्रदर्शन किया था। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में प्रीमियम शराब दुकान का मामला: आबकारी मंत्री बोले- अच्छी दुकान खुलेगी तो शौकीन लोग जाएंगे, अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान प्रीमियम शराब दुकानों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अच्छी दुकान खुलने से शौकीन लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। मंत्री ने अवैध शराब के मुद्दे पर कहा कि उन्हें हाल ही में आबकारी विभाग की जिम्मेदारी मिली है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *