मंत्री लखनलाल ने PM मोदी की दी जन्मदिन की बधाई:महापौर संजू देवी ने भोजपुरी गीत गाया, कोरबा में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में अलग-अलग तरीकों से मनाया गया। छत्तीसगढ़ के कोरबा में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी, जबकि महापौर संजू देवी राजपूत ने भोजपुरी गीत गाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाने की परंपरा के तहत इस साल भी कोरबा में भव्य आयोजन किया। इस अभियान की कमान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के हाथों में है। उनके नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ रक्तदान, वृक्षारोपण और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां भी पूरे जिले में आयोजित की जा रही हैं। हर भेंट से नई प्रेरणा मिली- लखनलाल देवांगन सेवा पखवाड़ा की शुरुआत कोरबा के कटहल गार्डन, एम.पी. नगर से प्रातः 7:30 बजे स्वच्छता अभियान के माध्यम से हुई। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता, आम नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा डॉ. राजीव सिंह ने जिलेवासियों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि जब वे कोरबा नगर निगम के महापौर थे, तब प्रधानमंत्री मोदी का कोरबा आगमन हुआ था और उन्हें पहली बार उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उन्हें प्रधानमंत्री से कई बार मिलने का अवसर मिला है और हर भेंट से उन्हें नई प्रेरणा मिली है। वहीं, महापौर संजू देवी राजपूत ने प्रधानमंत्री को भोजपुरी में गाना गाकर बधाई दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गीत को सुनने के बाद लोगों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *