मंत्री संजय प्रसाद की मां के शांति भोज में शामिल हुए सीएम हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को राज्य के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां स्व. प्राणवती देवी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम सह शांति भोज में शामिल हुए। बड़ी ढाका (बांका, बिहार) स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने स्व. प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड के स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, मंत्री इरफान अंसारी समेत बिहार सरकार के कई विधायक, मंत्री एवं स्थानीय लोग व शुभचिंतक शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *