मंदसौर शहर में आज यानी कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती आवश्यक रखरखाव कार्यों के कारण की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार, मदारपुरा, नरसिंहपुर, नसीब कॉलोनी, तुलसीदास गली, बेचर जी की गली, सिलावट गली, राम मोहल्ला, मदारपुरा फाटक, बड़ा चौक के आसपास का क्षेत्र, सत्यनारायण कॉलोनी और नरसिंहपुरा सहित कई इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी। यह बिजली कटौती अति आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्यों के लिए की जा रही है। कंपनी ने बताया कि कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।


