मंदसौर के यश नगर, गोल्डन टाउनशिप में बिजली कटौती:3 घंटे शहर के कई इलाकों में सप्लाई रहेगी ठप

मंदसौर में रविवार 28 दिसंबर 2025 को तीन घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदसौर नंबर 4 फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। इन जगहों पर कटौती होगी
इस दौरान यश नगर, गोल्डन टाउनशिप, जिंदत विहार, जिन कुशल बिहार, सांवरिया विहार, मेघदूत नगर, कर्मचारी कॉलोनी, पुराना आरटीओ, शिवजी बसेर कॉलोनी और इनकम टैक्स ऑफिस सहित कई क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। सुदामा नगर के आसपास के कुछ हिस्से भी प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार, कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *