मंदसौर में अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों का चक्का जाम:आदर्श रोड बनाने की कार्रवाई के विरोध में गांधी चौराहे पर प्रदर्शन, ट्रैफिक घंटों थमा

मंदसौर शहर के बीपीएल चौराहे से लेकर मंडी गेट तक के मार्ग को आदर्श रोड के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू होना है, इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान गांधी चौराहा स्थित जिला चिकित्सालय के सामने व्यवसाय करने वाले हाथ ठेला और गुमटी व्यापारियों ने मंगलवार को विरोध जताते हुए सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। व्यवसायियों का कहना है कि वह सालों से यहां व्यापार कर रहे हैं और प्रशासन द्वारा अचानक से आना और हमारे ठेले हटाना उचित नहीं है। विरोध से चलते मार्ग पर यातायात बाधित है, पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। फिलहाल प्रशासन व्यापारियों से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *