मंदसौर में एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा जब्त:राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, 4.20 लाख का माल बरामद

मंदसौर की वायडी नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 ग्राम एमडी ड्रग्स और 10 किलो ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना नंबर की एचएफ डिलक्स पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक अवैध मादक पदार्थ ले जा रहा है। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने कलेक्टर रोड स्थित हॉकी ग्राउंड के पास से आरोपी को पकड़ा और मादक पदार्थ जब्त किया। आरोपी से 4 लाख 20 हजार का माल जब्त
पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के चोमेला निवासी तोहिद अली (23) के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद एमडी ड्रग्स की कीमत 4 लाख रुपए और डोडाचूरा की कीमत 20 हजार रुपए आंकी गई है। सीएसपी जितेंद्र भास्कर के मुताबिक पुलिसिया पूछताछ में तोहिद ने बताया कि उसे यह मादक पदार्थ गंगधार निवासी पुरसिंह ने दिया था जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22, 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुरसिंह फरार है और उसकी तलाश जारी है। जांच में मामले का अंतरराज्यीय कनेक्शन सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *