मंदसौर में एमडी ड्रग तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार:25 लाख की नशीली खेप जब्त; आरोपियों में पंचायत सचिव का बेटा भी शामिल

मंदसौर पुलिस ने सोमवार को एमडी ड्रग और डोडाचूरा तस्करी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक ग्राम पंचायत सचिव का बेटा निकला। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना के आधार पर आज धुंधड़का श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक बैग में रखी 250 ग्राम अवैध एमडी ड्रग एवं 2 किलो 550 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। जब्त की गई कुल मादक सामग्री की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़े थे। थाना दलौदा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत सचिव का बेटा है नवनीत
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नवनीत शर्मा, ग्राम गुर्जर बर्डिया के ग्राम पंचायत सचिव जगदीश शर्मा का बेटा है। दूसरे आरोपी की पहचान महेश पिता मदनलाल रायकवार (सूर्यवंशी) के रूप में हुई, वह अफजलपुर थाना अंतर्गत बड़वन गांव का रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *