मंदसौर में कार की टक्कर से नीलगाय की मौत:वाहन क्षतिग्रस्त, अपने गांव बखतगढ़ लौट रहा था कार सवार

मंदसौर के नई आबादी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। पंचमुखी बालाजी मंदिर के सामने एक होंडा अमेज कार नीलगाय से टकरा गई, जिससे नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा तब हुआ जब बखतगढ़ निवासी ईश्वर (25, पिता जगदीश गोस्वामी, ग्राम साकतली, धार) और आयुष (23, पिता राजेश देवड़ा, बखतगढ़, धार) होंडा अमेज कार (MP07 CF 6998) से मंदसौर से अपने गांव बखतगढ़ लौट रहे थे। पंचमुखी बालाजी मंदिर के सामने अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे कार की उससे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीलगाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में कार का बोनट, सामने का कांच, बाईं ओर का साइड कांच और बाईं साइड की हेडलाइट सहित अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, कार में सवार दोनों युवक ईश्वर और आयुष पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही नई आबादी पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार सवार युवकों को थाने ले जा कर आवश्यक कार्यवाई को पूरा किया। घटना के बाद की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *