मंदसौर में नईआबादी स्थित गुरुद्वारे पर सोमवार को सिख समाज का आयोजन हुआ। सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 30 दिसंबर से प्रकाश पर्व को लेकर प्रभात फेरी निकाली जा रही थी, जो 5 जनवरी तक निकाली गई। अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ की समाप्ति हुई। इस दौरान दिल्ली का रागी जत्था भी यहां पहुंचा और विशेष कीर्तन प्रस्तुत किए। इसके बाद लंगर का आयोजन हुआ। शाम को दीवान सजाया गया। इसके बाद रात 11 बजे के बाद प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजनों ने आयोजन को लेकर गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका।


