मंदसौर में जिला स्तरीय जैवविविधता क्विज का आयोजन:कलेक्टर ने विजेता टीमों को किया सम्मानित, राज्य स्तर पर लेंगी हिस्सा

मंदसौर में बुधवार को शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय जैवविविधता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड ने आयोजित कराई। वनमण्डल अधिकारी, सामान्य वनमण्डल मंदसौर के अनुसार, जिले के कुल 93 विद्यालयों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रत्येक टीम में तीन विद्यार्थी शामिल थे। प्रतियोगिता में लोटस वैली स्कूल मंदसौर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुर्जर बर्डिया ने द्वितीय और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदसौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को कलेक्टर अदिति गर्ग, वनमण्डल अधिकारी बीरेन्द्र कुमार पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी टेरेसा मिन्ज ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके अतिरिक्त, प्रदेश जैवविविधता बोर्ड की ओर से स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी दिए गए। इस अवसर पर कलेक्टर अदिति गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रदेश और मंदसौर जिले की जैवविविधता, वन संपदा तथा चीता पुनर्वास परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वनमण्डलाधिकारी पटेल ने जैवविविधता संरक्षण के महत्व को लेकर विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन भी दिया। विजेता टीम अब राज्यस्तर पर क्विज में लेगी भाग
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम अब 12 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ऑनलाइन जैवविविधता क्विज में भाग लेगी। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः 30 हजार, 24 हजार और 18 हजार रुपए की पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। दिसंबर माह में इन विजेता टीमों को ‘अनुभूति कार्यक्रम’ के तहत गांधीसागर वन्यजीव अभ्यारण्य का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा। देखें प्रतियोगिता के दौरान की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *