मंदसौर जिले में पिछले दो दिनों से ठंड और कोहरे से राहत है। जिले का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि 6-7 जनवरी के बाद दिन-रात के टेम्परेचर में बढ़ोतरी की संभावना है। कुछ दिन उतार-चढ़ाव के फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। अभी 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चल रही है। इससे ठंड का असर बना हुआ है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है।


