मंदसौर में बन रही फिल्म ‘थारो म्हारो प्रेम’:स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका; सांसद बोले- पीढ़ी को बोली से जोड़ने का काम करेगी

मंदसौर में मालवी भाषा में बन रही फिल्म ‘थारो म्हारो प्रेम’ से क्षेत्रीय कला और संस्कृति को नई पहचान मिलने जा रही है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजेंद्र राठौर ने बुधवार को मजदूर कल्याण समिति द्वारा आयोजित सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपनी टीम के साथ शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने फिल्म की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह फिल्म मालवी भाषा और स्थानीय कलाकारों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का अनूठा प्रयास है। विधायक विपिन जैन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राठौर साहब मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री को पशुपतिनाथ महादेव और देवडुंगरी माता की नगरी मंदसौर में ले आए हैं। पीढ़ी को मालवी बोली से जोड़ने का काम करेगी
सांसद प्रतिनिधि बंशी राठौर ने सांसद का संदेश पढ़ते हुए बताया कि फिल्म के लिए क्षेत्र के प्रतिभावान कलाकारों का ऑडिशन के माध्यम से चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म न केवल मालवी सिनेमा की शुरुआत करेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ी को मालवी बोली से जोड़ने का काम भी करेगी, साथ ही यह स्थानीय कलाकारों को फिल्म उद्योग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *