मंदसौर में मंगलवार से बढ़ सकती है ठंड:10 जनवरी के बाद मावठा गिरने के आसार; न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

मंदसौर में मंगलवार के बाद ठंड का असर फिर से बढ़ सकता है। मौसम जानकारों के मुताबिक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आज से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है, जिसका असर अगले 48 घण्टे बाद दिखाई देगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से उत्तर से बर्फीली हवाएं आएंगी, जिनकी रफ्तार तेज होगी। इससे दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि, पिछले तीन चार दिनों से ठंड से राहत मिली हुई है। रविवार सुबह जिले में कोहरे का असर भी कम रहा। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 10 जनवरी को दिखेगा असर जनवरी में जिले में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं। इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। रविवार को 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रही। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *