मंदसौर कृषि उपज मंडी में लंबे समय से चल रही अव्यवस्था और हाल ही में मंडी प्रशासन द्वारा अनिश्चितकालीन बंदी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह प्रदर्शन मंडी के मुख्य द्वार पर शांतिपूर्ण रूप से किया जाएगा और उसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंडी बंद होने से किसान-व्यापारी परेशान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि मंडी में लंबे समय से व्यवस्था सही नहीं है। हाल ही में हुई घटना के बाद मंडी प्रशासन ने अनिश्चितकालीन बंदी लगा दी, जिससे किसानों, व्यापारियों और हम्मालों को भारी नुकसान हो रहा है। मंडी बंद होने से हजारों परिवारों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है। गुर्जर ने कहा कि मंदसौर कृषि उपज मंडी प्रदेश की प्रमुख मंडियों में से एक है, लेकिन मंडी प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता के कारण मंडी लंबे समय से बंद पड़ी है।मंडी बंद रहने से केवल किसान-व्यापारी ही नहीं, बल्कि पूरे शहर की आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिला कांग्रेस कमेटी प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांगें रखेगी। ज्ञापन में मुख्य मांगें इस प्रकार हैं: “मंडी नहीं खुली तो आंदोलन जारी रहेगा” जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने प्रशासन से अपील की है कि किसानों, व्यापारियों और हम्मालों के हित को देखते हुए मंडी जल्द खोली जाए।उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस अपना आंदोलन लगातार जारी रखेगी।


