मंदसौर में सरकारी जमीन से ईंट भट्ठे हटाए:इसी जगह पर एसटीबी प्लांट और फायर स्टेशन बनना प्रस्तावित हैं

मंदसौर के अलावदाखेड़ी मार्ग पर रविवार को नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की टीम ने शासकीय भूमि पर बने ईंट भट्ठों का अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई कई सालों से अवैध रूप से संचालित भट्ठों को हटाने के लिए की गई। दरअसल, नगर पालिका को इस भूमि पर एसटीबी प्लांट और फायर स्टेशन जैसे तीन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट स्थापित करने हैं। इन परियोजनाओं के लिए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक था। पहले विरोध के कारण लौटना पड़ा था
इससे पहले भी नगर पालिका की टीम इन ईंट भट्ठों का अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, लेकिन भारी विरोध के कारण उन्हें लौटना पड़ा था। अतिक्रमणकारियों को पर्याप्त समय देने के बाद, प्रशासन की टीम पूरे दलबल के साथ दोबारा पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं बुलडोजर मशीन के सामने आ गईं और रोते बिलखते हुए कार्रवाई रोकने की अपील करने लगीं। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अपील नहीं सुनी और अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रखा। एसडीएम शिवलाल शाक्य ने बताया कि फिलहाल प्लांट के कार्यक्षेत्र में आने वाले अतिक्रमण को हटाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है कि वे समय रहते अपना अतिक्रमण हटा लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *