मंदसौर शहर के महाराणा प्रताप चौराहा स्थित होटल गैलेक्सी के बाहर से मंगलवार रात ब्लैक कलर की बाइक चोरी हो गई। वारदात होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हुई है। CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि एक युवक होटल के बाहर खड़ी बाइक के पास आता है और कुछ मिनट तक उस पर बैठा रहता है। इसके बाद वह स्विच ऑन करता है और मौका देखते ही बाइक लेकर फरार हो जाता है। होटल गैलेक्सी के नीचे सनी बाथरा की ‘देवांशी कंसल्टेंसी’ नाम से दुकान है। दुकान के ठीक सामने खड़ी बाइक क्रमांक MP 14 MY 7095 को आरोपी चोरी कर ले गया। घटना के तुरंत बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। हालांकि शहर में कई चोरी की घटनाएं CCTV कैमरों में कैद होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब तक किसी बड़े वाहन चोर गिरोह तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।


