मंदसौर में 13 जनवरी से कड़ाके की ठंड:बादल छाने से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा; 34 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। मंदसौर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में हल्का उछाल देखा गया है। जिले में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, मंदसौर जिले में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जनवरी से तेज सर्दी का तीसरा दौर शुरू होगा और सिस्टम के आगे बढ़ने के बाद शीत लहर का प्रभाव भी महसूस किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *