मंदसौर में 2 लाख की बीयर जब्त, एक गिरफ्तार:अफजलपुर पुलिस देखकर भागने लगा था चालक, मौके पर दबोचा

मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन से भारी मात्रा में बीयर जब्त की है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह कनेश के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। पुलिस मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की बोलेरो पिकअप (MP14 ZG 5327) में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देख भागने लगा चालक, मौके पर पकड़ा
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोका गया। वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद हुई। जब्त की गई शराब में 08 पेटी पावर स्ट्रांग बीयर (बॉटल) और 60 पेटी पावर स्ट्रांग बीयर (10000 केन), जो सोम कंपनी निर्मित हैं, शामिल हैं। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समरथ पिता श्यामकली बाछड़ा (24 वर्ष), निवासी निरधारी, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर के रूप में हुई है। जब्त की गई सामग्री में ₹14,400 मूल्य की 08 पेटी पावर स्ट्रांग बीयर बॉटल, ₹2,01,600 मूल्य की 60 पेटी पावर स्ट्रांग बीयर (10000 केन) और ₹8,00,000 मूल्य का बोलेरो पिकअप वाहन (MP14 ZG 5327) शामिल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *