मंदसौर के सरदार पटेल (BPL) चौराहे पर बीती रात सोमवार को पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में कोतवाली, वायडी नगर और नई आबादी थाने की पुलिस टीम संयुक्त रूप से शामिल रही। पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर न केवल सड़क सुरक्षा के नियम समझाए, बल्कि नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, बिना सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों को विशेष रूप से रोका। पुलिस के मुताबिक, अभियान में 100 से अधिक वाहन चालकों को रोककर सख्त हिदायत और समझाइश दी गई। वहीं, ज्यादा लापरवाही बरतने वाले करीब 15 वाहन चालकों के मौके पर ही चालान काटे गए और जुर्माना वसूला गया। TI बोले- अभी समझा रहे, आगे सख्त कार्रवाई करेंगे नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर ने बताया, “एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। फिलहाल हमारी प्राथमिकता लोगों को समझाइश देने की है, ताकि वे स्वयं नियमों का पालन करें।” उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और चालानी कार्रवाई में अधिक सख्ती बरती जाएगी। देखिए देर रात चेकिंग के दौरान ली गई तस्वीरें…


