मंदसौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम में अब तक 85.88 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति गर्ग के निर्देशन में यह कार्य समयबद्ध और सक्रिय ढंग से चल रहा है। जिले के कुल 1136 मतदान केंद्रों में से 237 केंद्रों पर पुनरीक्षण कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं, 613 केंद्रों पर 80 प्रतिशत से अधिक प्रगति दर्ज की गई है। यह फील्ड स्तर पर कार्यरत बीएलओ और सहायक अमले की सक्रियता और दक्षता का प्रमाण है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कलेक्टर अदिति गर्ग ने बताया कि पूरे पुनरीक्षण कार्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने और समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सूची के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया भी समान गति से जारी है। इससे डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है, जिससे आगामी निर्वाचन तैयारियों में आसानी होगी। प्रशासन की सकारात्मक कार्यवाही जिले में जारी यह सक्रिय कार्यवाही निर्वाचन प्रक्रियाओं को समय पर और प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लक्ष्य को मजबूत कर रही है। कलेक्टर ने बीएलओ और संबंधित अमले की कार्यकुशलता और जिम्मेदार भूमिका की भी सराहना की।


