मंदसौर वन विभाग कर्मचारियों का प्रशिक्षण:सर्विस रिकॉर्ड अब ईएचआरएमएस पोर्टल पर होंगे ऑनलाइन

मंदसौर में वन विभाग के कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड को ईएचआरएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन करने के लिए प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण जिला ई-दक्ष केंद्र मंदसौर में कलेक्टर अदिति गर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिला वन मंडल अधिकारी संजय रायखेरे ने बताया कि मास्टर ट्रेनर सत्येंद्र राठौर द्वारा यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसका उद्देश्य वन विभाग के सभी कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड डेटा को डिजिटाइज़ करना है। ईएचआरएमएस पोर्टल ई-सेवा पुस्तिका के साथ-साथ कर्मचारी की व्यक्तिगत जानकारी, पारिवारिक विवरण, नामांकित व्यक्ति, शिक्षा, योग्यता, स्थानांतरण इतिहास, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट और छुट्टी रिकॉर्ड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। इससे विभाग के कर्मचारियों की समस्त जानकारी ऑनलाइन अपडेट रहेगी। इस पहल से प्रत्येक कर्मचारी अपने सर्विस बुक रिकॉर्ड को स्वयं देख पाएगा। वन मंडल अधिकारी कार्यालय के इंचार्ज ऑफिसर और इंचार्ज क्लर्क को पोर्टल पर कर्मचारी के रजिस्ट्रेशन, जानकारी अपडेट करने और सर्विस बुक अपलोड करने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *