मंदसौर विधायक ने मुआवजा राशि को अपर्याप्त बताया:मुख्यमंत्री ने 3.87 लाख किसानों को 267 करोड़ रुपये दिया था मुवावजा

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मंदसौर जिले के किसानों के खातों में 267 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि हस्तांतरित की गई। राशि मिलने के बाद कांग्रेस विधायक विपिन जैन ने इसे अपर्याप्त बताया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से इस राशि पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। प्राकृतिक आपदा को लेकर मिला मुआवजा
शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले के 3 लाख 87 हजार से अधिक किसानों के खातों में यह राशि भेजी थी। यह मुआवजा प्राकृतिक आपदा, पीला मोजेक रोग और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए था। विधायक विपिन जैन के अनुसार, मुख्यमंत्री ने स्वयं किसानों की फसलों को हुए नुकसान को स्वीकार किया है। लेकिन किसानों से बातचीत में पता चला कि उनके खातों में 400 से 700 रुपये प्रति बीघा के हिसाब से राशि आई है, जो उनकी लागत भी पूरी तरह नहीं निकाल पा रही है। 3 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबा प्रभावित
विधायक ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि वे इस मामले पर पुनर्विचार करें और किसानों को कम से कम 5 से 6 हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा राशि प्रदान करें, ताकि उन्हें वास्तविक राहत मिल सके। मंदसौर जिले के 953 गांवों में सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ था, जिससे कुल 3 लाख 20 हजार 119.64 हेक्टेयर रकबा प्रभावित हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *