बीकानेर| सनातन के जयकारे के साथ 43वें पूजन अनुष्ठान के अंतर्गत रविवार को गायत्री मंदिर लालीबाई पार्क के पास पोष बड़ा अनुष्ठान किया गया। 151 मंदिरों के पुजारियों को मंदिर में ही अभिनंदन पत्र भेंट कर आध्यात्म सेवा एव आदर्श दंपती सम्मान दिया गया। पूजन अनुष्ठान के साधक पं. योगेन्द्र कुमार दाधीच की अगुवाई में वर्ष पर्यंत के दिव्य व विशेष अनुष्ठान किए गए। पूजन अनुष्ठान में रामकुमार हर्ष, उमाशंकर बहड़, आनंद पनिया गोपाल छनगानी, गिरिराज बिस्सा, प्रकाश आचार्य, चक्षु हर्ष, जय आचार्य, यमुनेश हर्ष, गिरिराज व्यास, शंकर लाल जोशी, प्रवीण दाधीच, महावीर स्वामी, अनिरुद्ध बिस्सा आदि मौजूद रहे।


