सिटी रिपोर्टर | बोकारो महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना के लिए सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु शिवलिंग पर दूध और जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, गांजा, अकवन फूल,धतूरा, गाजर, बैर, केला सहित कई तरह के फलों से भगवान शिव की आराधना की। सुबह से ही मंदिरों में घंटी की आवाज सुनाई देने लगी और हर हर महादेव के जयकारा लगने लगी। कोऑपरेटिव कॉलोनी शिव मंदिर से भी शिवजी की बारात निकली। शिव विवाह की रस्म पुजारी छोटू पांडेय ने निभाई। मौके पर मुन्ना पाठक, उमेश मिश्रा, अनिल सिंह, सत्या दुबे, अभिषेक कुमार, रौनक आदि शामिल थे। वहीं श्री ओंकारेश्वर शिव मंदिर सेक्टर-12सी में भी शिव बारात निकली। इसके अलावे सेक्टर-1 राम मंदिर, सेक्टर-12 शिव मंदिर, सेक्टर-9 नवनाथ मंदिर, चीराचास केके सिंह कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर से शिव बारात निकाली गई।


