मंदिर के पास अवैध मीट दुकान पर कार्रवाई:नगर परिषद ने दुकान हटाई, 2 हजार रुपए जुर्माना लगाया

झालावाड़ नगर परिषद ने कोटा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंदिर के पास अवैध रूप से संचालित मीट और मुर्गे की दुकान को हटा दिया है। शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। दुकान संचालक पर 2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। अतिरिक्त निरीक्षक एवं दस्ता प्रभारी चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान तंवर सिंह, योगेश कुमार, मनोज कुमार, लखन संगत, अभिषेक गुर्जर और सेक्टर जमादार सुनील कुमार की टीम मौजूद रही। नगर परिषद की टीम अगले एक-दो दिन में पुलिस जाब्ता मिलने के बाद सिटी फोरलेन और जवाहर कॉलोनी की सरकारी भूमि से भी अतिक्रमण हटाएगी। अतिक्रमियों को पहले ही नोटिस और सार्वजनिक सूचनाओं के माध्यम से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। समाचार पत्रों में भी इसकी जानकारी दी गई थी और मौखिक रूप से भी समझाया गया था, लेकिन अतिक्रमियों द्वारा इन निर्देशों की अनदेखी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *