बैकुंठपुर| मंदिर के पास खड़ी बाइक चोर लेकर फरार हो गए हैं। मामले में ओड़गी नाका निवासी रमेश राजवाड़े की शिकायत पर सिटी कोतवाली में पुलिस ने चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन 14 मई को प्रार्थी अपनी पुरानी बाइक क्रमांक सीजी-16 सीई 9134 को हाई स्कूल के पास संचालित जय महामाया ट्रेडर्स दुकान बगल में स्थित शिव मंदिर के पास खड़ी कर काम करने चला गया। शाम 7 बजे लौटने पर देखा कि मंदिर के बगल में बाइक नहीं है।


