भास्कर न्यूज | बाड़मेर कुशल वाटिका में बुधवार को भगवान मुनिसुव्रत स्वामी जिन मन्दिर, दादावाड़ी, नवग्रह मन्दिर, देवी-देव मन्दिर, एवं गुरु मन्दिर की तेरहवीं वर्षगांठ बुधवार को सम्पन्न हुई। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी व कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा ने बताया कि सुबह 9 बजे विधिकारक जितेन्द्र भाई की ओर से मंत्रोचार से सतरभेदी पूजा, 10 बजे कुशल वाटिका परिसर में वरघोड़ा व 10.15 बजे नौ मन्दिरों के शिखर पर लाभार्थी परिवारों की ओर से मंत्रोचार के साथ अष्टप्रकारी पूजा कर ध्वजा चढाई गई। बोथरा ने बताया कि ध्वजारोहण से पहले साध्वी के साथ ध्वजा लाभार्थी परिवार मुख्य द्वार से बैंड बाजों व ढोल-ढमाकों के साथ मन्दिर के मुख्य द्वार तक पहुंचे। इसके बाद सभी लाभार्थी परिवारों की ओर से मन्दिर में ध्वजा अभिमंत्रित कर प्रदक्षिणा देकर ध्वजा मन्दिरों के शिखरों पर चढाई गई। मूलनायक भगवान मुनिसुव्रत स्वामी भगवान की मुख्य ध्वजा भंवरलाल विरधीचन्द छाजेड़ परिवार हरसाणी वाले हाल मुम्बई ने लिया। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मंत्री सम्पतराज बोथरा दिल्ली व सहप्रचारमंत्री कपिल मालू ने बताया कि कार्यक्रम के बाद साध्वी विद्युतप्रभा की निश्रा में धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा में सर्वप्रथम साध्वी विद्युतप्रभा की ओर से मांगलिक के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद शांति पाठ सुनाया गया। साध्वी ने कहा कि मन्दिर के शिखर पर ध्वजारोपण से घर व वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे समृद्धि बढ़ती है। कुशल वाटिका के मन्दिरों के वार्षिक चढ़ावे और भाता के नुकरे बोले गए। साध्वी ने कहा कि 1 फरवरी को लीलरिया धोरा दादावाड़ी परिसर में आदिनाथ ट्रस्ट की आज्ञा से भामाशाह बाबूलाल, टीलचन्द बोथरा परिवार बिशाला वालों की ओर से नूतन जिन मन्दिर व दादावाड़ी के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। 5 फरवरी को केयुप भवन परिसर में बने मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय की वर्षगांठ आयोजित होगी। ध्वजा कार्यक्रम समापन पर कुशल वाटिका ट्रस्ट की ओर से लडडू की प्रभावना दी गई। वर्षगांठ में अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केयुप, अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद केएमपी, कुशल वाटिका मित्र मण्डल, गिरनार भक्त मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बाबूलाल बोथरा हेमरत्न व मदनलाल बोहरा ने भोजनशाला में सेवाएं दी। वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मन्दिरों को रंगीन रोशनी व फूलों से सजाया गया। कुशल वाटिका में सुबह से शाम तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा व सहमंत्री एडवोकेट गौतमचन्द बोथरा ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन विधिकारक जितेन्द्र भाई शाह ने प्रभु भक्ति के भजन लिए। कुशल वाटिका ट्रस्ट के प्रचारमंत्री केवलचन्द छाजेड़ ने बताया कि दो दिवसीय ध्वजारोहण के साथ सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को कुशल वाटिका तेरहवी वर्षगांठ में कुशल वाटिका उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी, उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, मंत्री सम्पतराज बोथरा दिल्ली, कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा, सहमंत्री एडवोकेट गौतमचन्द बोथरा, सहकोषाध्यक्ष जगदीशचन्द बोथरा, निर्माण मंत्री शंकरलाल धारीवाल, सहनिर्माण मंत्री रमेश सर्राफ, प्रचारमंत्री केवलचन्द छाजेड़, सहप्रचारमंत्री कपिल मालू, ट्रस्टी शंकरलाल बोथरा, पूर्व सभापति लूणकरण बोथरा, सम्पतराज धारीवाल सनावड़ा, रतनलाल वडेरा, लालचन्द मंडोवरा, पारसमल धारीवाल जोधपुर, गौतमचन्द वडेरा , चम्पालाल छाजेड़ आदि मौजूद रहे।


