रामगढ़ पचवारा| महात्मा गांधी स्कूल के पास स्थित तामडात वाले बालाजी मंदिर पर मंगलवार को भक्तजनों की ओर से पौषबड़ा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज को पौषबड़े व सूजी के हलवे का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान बालाजी महाराज की प्रतिमा को आकर्षक फूलों से सुसज्जित किया गया।। भक्तों ने बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर शृंगार किया तथा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। पौषबड़ा महोत्सव के तहत लगभग 100 किलो दाल के बड़े एवं 60 किलो सूजी के हलवे का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में ब्रजमोहन गौंड, घनश्याम गौंड, रामबाबू पटवारी, अशोक कामदार, सतनारायण लखेरा, विष्णु बढ़ाया, अरुण वकील, गौरी बुर्जा वाले, पंकज सोनी सहित मौजूद रहे।


